![]() |
| Photo Courtesy: Ganga Mahasabha |
वाराणसी: उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी माने जाने
वाले वाराणसी में गंगा महासभा के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे संस्कृति
संसद के दूसरे दिन बलोच नेता नायला कादरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की
जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए नरेंद्र मोदी को सिर्फ
हिन्दुस्तान का ही नहीं, बलूचिस्तान का भी
हीरो बताया। विश्व बलूच महिला संघ की अध्यक्ष नायला कादरी ने कहा, ‘वो पहले इंडियन है, जिन्होंने 70 सालों बाद हमारी आजादी की बात की। हम बलोच पीएं को एक
कटोरे पानी के बदले में सौ साल की वफा देते हैं। बलूचिस्तान आजाद हुआ तो वहां पहली
मूर्ति नरेन्द्र भाई की लगेगी।
उन्होंने कहा कि हमने माता हिंगलाज महारानी के मंदिर को जान
देकर अब तक सहेजा है। हिंगलाज भवानी का मन्दिर है बलूचिस्तान में जहां हिन्दू आते
हैं मगर हिफाजत हम बलूचिस्तानी भी उसी भाव से करते हैं। जिस दिन बलूचिस्तान आजाद
हुआ भारत के लोगों को वीजा की जरूरत नही होगी। बलूचिस्तानियों के लिए भारतीय
प्रधान मंत्री हीरो हैं, हमें जो कामयाबी
भारत में मिली वह यकीनन उम्मीद से अधिक है।
वहीं बलूच नेता मीर मजदक दिलशान खान ने कहा, हम इंडिया में
शामिल हो सकते हैं, पाकिस्तान को
अपनी आजादी नहीं देंगे। 70 सालों से हम लड़
रहे हैं। 20 हजार से ज्यादा
लोग आज भी गायब हैं। मां-बहनों को उठा ले
जाकर पाकिस्तानी सेना रेप करती है। चीन भी अपना अड्डा बना रहा है। पाकिस्तान से
आजादी हम छीन कर लेंगे, इंडिया हमारी
मदद करे। उन्होंने कहा कि यदि पूरा हिंदुस्तान हमारे लिए खड़ा हो जाए तो, हमें किसी और की
जरुरत नहीं है।
वाराणसी में आयोजित दो दिवसीय संस्कृति संसद में विश्व बलूच
महिला संघ की अध्यक्ष नायला कादरी ने कहा कि पाकिस्तान, चीन के साथ मिलकर
बलूचिस्तान में बलूच नस्ल को ही खत्म करना चाहता है। पाकिस्तान बलूच लोगों का
नरसंहार कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर भारत सरकार ने अनुमति दी तो बलूचिस्तान
की निर्वासित सरकार का गठन वाराणसी में ही किया जाएगा। उन्होंने कहा, ”बलूचिस्तान अपनी
आजादी के लिए लड़ाई लड़ रहा है। मोदीजी ने जिस करेज और जुर्रत के साथ वह काबिले
तारीफ है। वर्ल्ड के किसी नेता ने हमारी आवाज नहीं उठाई। 70 सालों में
पाकिस्तान हम पर जुल्म कर रहा है। मोदीजी तो हमारे हीरो हैं। मोदीजी हमारे भाई
हैं।”
उन्होंने कहा, ”हम बलोच एक कटोरे पानी के बदले में सौ साल की वफा देते हैं।
हमने जान देकर अब तक माता हिंगलाज के मंदिर को सहेजा है। नायला ने स्पष्ट किया कि
बलूचिस्तान को आजाद कराने में भारत यदि साथ रहता है तो उसके दूरगामी फायदे भी
होंगे। एक तो भारत अपनी संस्कृति के मुताबिक मददगार की परंपरा का निर्वाह करेगा, दूसरे आने वाले
समय में बलूचिस्तान ऊर्जा के क्षेत्र में मदद मिलेगी। मध्य एशिया के बाजार का सीधा
रास्ता भारत को आजाद बलूचिस्तान से मिलेगा। हिंग्लाज माता के दर्शन के लिए किसी
भारतीय को वीजा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बलूच नेता ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि
पाकिस्तान इस्लाम का सबसे बड़ा दुश्मन है। वो इस्लाम के नाम दहशतगर्दी करते हुए अब
तक 30 लाख बंगाली
मुसलमानों, 40 लाख अफगानी
मुसलमानों और दो लाख से अधिक बलूचों की हत्या कर चुका है। गौरतलब है कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के भाषण में बलूचिस्तान का जिक्र किया था। इसके
बाद बलूच आजादी की मांग तेज हुई है। कई देशों में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन हो
रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें