| Photo Courtesy : India Today |
नई दिल्ली : पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दाम के बीच देश को सबसे
सस्ती कार देने वाली टाटा मोटर्स बहुत जल्द सबसे किफायती कार लेकर बाजार
में आने वाली है। टाटा नैनो के उन्नत संस्करण मेगापिक्सल को लेकर टाटा जल्द ही
बाजार में आएगी। टाटा नैनो के इस उन्नत संस्करण में कई यूनीक कॉम्बिनेशन की वजह से
आप 1 लीटर में 100 किलोमीटर तक का सफ़र तय कर सकेगें।
जानकारों के
मुताबिक टाटा मेगापिक्सल को टाटा नैनो के साथ ऑटोमोबाइल
बाजार में उतारा जाएगा। ये कार एक लीटर पेट्रोल में 100 किमी (बैटरी ओनली पावर) का माइलेज दे सकेगी।
ऑटो सेक्शन में
अब तक की इस तरह की सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी वाली कार बताई जा रही है। ख़बरों की
माने तो इस कार की कीमत 5 से 6 लाख रुपए के बीच हो सकती है। टाटा मेगापिक्सल को 82वें जिनेवा मोटर शो में पहली बार पेश किया गया है और ये साल 2017 तक भारतीय बाजार में लॉन्च की जा सकती है।
दरअसल टाटा मेगापिक्सल
पेट्रोल से नहीं बल्कि बैटरी से चलती है। हालांकि इस कार को कहीं रोक कर चार्ज
नहीं करना पड़ता क्योंकि यह चलते हुए भी चार्ज होती है। टाटा की मेगापिकस्ल में
लीथियम आयन फास्फेट बैटरी लगी है जिसे पेट्रोल इंजन जनरेटर कार के चलते हुए भी
चार्ज करता है। पेट्रोल इंजन जनरेटर बेहद कम फ्यूल कंज्यूम करता है जिससे कार का
माइलेज सिर्फ पेट्रोल तक सीमित हो जाता है।
इस कार में 13 किला वॉट की लीथियम बैटरी लगी है। इस कर के इंजन की
पावर 325 cc और टॉप स्पीड 110 kmph है। कार की लंबाई - 3505 mm, चौड़ाई - 1673 और
ऊंचाई - 1405 mm है। कार में 13.5 hp का इंजन है जो 500
nm टॉर्क जनरेट करता है। सिर्फ 30 मिनट
में यह कार 80% तक चार्ज हो जाती है।
1 टिप्पणी:
Nice information. Waiting to see.
एक टिप्पणी भेजें