![]() |
| PIC Source : AIIMS |
नई दिल्ली : अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान
में एम्स में पांच और लोगों की डेंगू से मौत की पुष्टि के बाद राजधानी में इस
वैक्टिरिया जनित बुखार से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। इस
मौसम में इस बीमारी से कम से कम 1150 लोग अब तक प्रभावित हो चुके हैं। एम्स
के एक उच्चाधिकारी ने डेंगू से हुई मौत की आज पुष्टि करते हुए बताया,' 1
सितंबर से 13 सितंबर के बीच डेंगू से पांच लोगों की मौत हुई है"। उल्लेखनीय
है कि सोमवार को एम्स ने कहा था कि वो इन पांच संदिग्ध मामलों को विस्तार से देख
रहे हैं।
उधर दिल्ली के ही प्रतिष्ठित माने जाने वाले
अपोलो अस्पताल में चिकनगुनिया से आज सुबह पांच लोगों की मौत हो गई। चिकनगुनिया की
वजह से मारे गए इन अधिकांश लोगो की उम्र अस्सी से उपर थी। इन पांच मौत के साथ
राजधानी दिल्ली में चिकनगुनिया से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है।
अपोलो प्रशासन ने बताया कि पिछले तीन सप्ताह
में चिकनगुनिया की वजह से पांच लोगों की मौत हुई है जिसमें से अधिकांश बुजुर्ग
हैं। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक गाजियाबाद के अस्सी वर्षीय महेंद्र सिंह की मौत
कल दोपहर ढेड़ बजे हुई। उल्लेखनीय है कि मंगलवार तक राजधानी दिल्ली में चिकनगुनिया
से पांच लोगों की मौत हुई थी जिसमें से चार गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे।
हालांकि डाक्टर मानते हैं कि आमतौर पर
चिकनगुनिया में मौत का खतरा नहीं होता है लेकिन कुछ मामलों में खासतौर पर बच्चों
औऱ बुजुर्गों के लिए ये कई बार मारक साबित होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें