शनिवार, 17 सितंबर 2016

खरीफ फसलों की बुवाई के रकबे में तकरीबन 37 लाख हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी

Photo Courtesy : Rajasthan Patrika
 
नई दिल्ली : देश भर में अच्छे मानसून की बारिश से  16 सितम्बर, 2016 के अनुसार खरीफ फसलों का कुल बुवाई के रकबे में तकरीबन 37 लाख हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। कृषि मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस साल 16 सितंबर तक खरीफ फसलों की बुवाई 1059.48 लाख हेक्टेयर तक हो गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी समय यह रकबा 1022.61 लाख हेक्टेयर था।


विज्ञप्ति के मुताबिक 382.00 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई हुई है जो पिछले साल की तुलना में दस लाख हेक्टेयर अधिक है,  दलहन की बुआई 144.96 लाख हेक्टेयर में जो पिछले साल की तुलना में 32 लाख हेक्टेयर अधिक है। इसी तरह 188.62 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज, 188.33 लाख हेक्टेयर में तिलहन, 45.77 लाख हेक्टेयर में गन्ना और 102.23 लाख हेक्टेयर में कपास की बुवाई हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: