शुक्रवार, 16 सितंबर 2016

अच्छी बारिश ने इस साल बढ़ाई रिकार्ड अन्न उत्पादन की संभावना

PIC SOURCE : PIB
नई दिल्ली : इस साल हुई मानसून की बेहतर बारिश ने देश 2016-17 फसल वर्ष (जुलाई – जून) के बीच रिकार्ड अन्न उत्पादन की उम्मीद कर रहा है। साल 2013-14 में 265.04 लाख टन उत्पादन की तुलना में इस साल सरकार ने पहले ही 270.10 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

यधपि वर्तमान वर्ष में अब तक 5 फ़ीसदी कम बारिश रिकार्ड किया है, तथापि बुआई के सीजन में पानी के संकट का सामना कर रहे इलाकों में जुलाई और अगस्त में हुई अच्छी बारिश ने सकारात्मक संदेश दिया है। वर्ष 2014 और 2015 की तुलना में जब देश में क्रमश: 14 फ़ीसदी और 12 फ़ीसदी कम बारिश हुई थी, की तुलना में देश के बड़े जलाशय़ों में इस साल जलस्तर संतोषजनक स्तर पर है। इसके साथ ही मिट्टी में नमी की बेहतर स्थिति को देखते हुए रबी सीजन में प्रति एकड़ उत्पादन की स्थिति में सुधार होगा।

रबी फसल पर प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा "इस साल मानसून की कुल मिलाकर स्थिति किसानों के अनुकूल रही है। अच्छी और एकसमान बारिश हुई है। हमें यकीन है कि इस साल रिकार्ड फसल उत्पादन होगा


सरकार ने वर्ष 2016-17 के लिए 20.75 लाख टन दाल उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसमें अकेली रबी सीजन से 13.50 लाख टन उत्पादन की उम्मीद की जा रही है। अक्टूबर में शुरू होने वाले रबी सीजन के लिए श्री सिंह ने राज्यों से दलहन की बुआई बढ़ाने के लिए वर्षा आधारित इलाकों में दलहन और तीलहन की ज्यादा से ज्यादा बुआई के लिए कार्ययोजना बनाने की अपील की है। 

कोई टिप्पणी नहीं: