![]() |
| Pic Courtesy : Google |
नई दिल्ली :
दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल का जन्मदिन है। जी हां, गूगल
आज 18 साल का बालिग हो गया है। आज के दिन इस खास मौके पर गूगल ने खुदके
लिए एक डूडल तैयार किया है।
साल 1998 में गूगल ने
अपना पहला जन्मदिन मनाया था, लेकिन तारीख को लेकर बहस जारी थी।
पिछले कुछ सालों में ये तय हो गया है कि गूगल आधिकारिक रूप से 27
सितंबर को ही अपना जन्मदिन मनाएगा। साल 2006 के बाद से गूगल
इसी दिन अपना जन्मदिन मनाते आया है। इस हिसाब से आज गूगल का 18वां
जन्मदिन है।
साल 1998 के 4
सितंबर को गूगल दुनिया के सामने पहली बार आया था। पर इसका जन्मदिन कब मनाया जाए
इसको लेकर काफी बहस चलती रही। कई तारीख सामने आई, लेकिन साल 2006 से
गूगल 27 सितंबर को ही अपना बर्थडे मनाते आ रहा है। लैरी पेज और सर्जी ब्रिन
के हाथों गूगल की स्थापना हुई है।
गूगल के जन्मदिन की तरह ही गूगल की अंग्रेजी
में सही स्पेलिंग को लेकर भी एक कहानी है। वैसे तो अंग्रेजी में लिखा जाता है google,
लेकिन
असल में यह googol की गलत स्पेलिंग है। पेज और ब्रेन ने पहले इसका
नाम बैकरब रखा था। बाद में नाम गूगल रखा गया। साल 1997 में कंपनी ने
डोमेन रजिस्टर कराया और इसका नाम गूगल रख दिया गया। साल 2002 में गूगल ने
पहली बार डूडल दिया। वैसे तो गूगल हर किसी इवेंट या किसी महान व्यक्ति को सम्मानित
करने के लिए डूडल तैयार करता है। लेकिन अपने जन्मदिन पर भी हर साल एक डूडल तैयार
करता है।
आज गूगल दुनिया का सबसे शक्तिशाली सर्च इंजन है,
जहां
आपको किसी भी चीज की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सकती है। पहले कंपनी का मकसद था
कि वो बस दूसरी वेबसाइट्स की डिटेल्स इसमें देंगी, लेकिन फिर इरादा
बदल गया और गूगल एक ऐसा प्लैटफॉर्म बन गया जहां दुनिया भर की जानकारी आसानी से एक
ही जगह मिल सकती है। हर कोई एक क्लिक के साथ अपनी राहें आसान कर सकता है।
जब भी किसी महान व्यक्ति का जन्मदिन या
एनीवर्सरी होता है, कोई बड़ा इवेंट या कोई हॉलीडे उस
खास दिन पर डूडल बनाकर गूगल उसे सम्मानित करता है। साल 1998
में 30 अगस्त
को पहली बार गूगल ने डूडल बनाया था। डेडिस्ट आर्ट फेस्टिवल को डूडल दिया था। उसके
बाद साल 2009 में डूडल टीम तैयार हुई। 10 लोगों
की इस टीम ने एक बार में 400 डूडल बनाए।
इस टीम का हिस्सा 4 इंजीनियर, दो
प्रोड्यूसर और तीन कुत्ते थे। फिर ये सिलसिला शुरू हो गया। साल 2010
के
जनवरी में पहली बार एनिमेटेड डूडल बना। उसी साल 21 मई
को इंटरेक्टिव डूडल बना। साल 2011 में
सबसे लोकप्रिय डूडल बना।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें