![]() |
| PIC SOURCE : PMO INDIA |
नई
दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 66वें जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को गुजरात के नवसारी जिले में
होने वाले कार्यक्रम में तीन वर्ल्ड रिकार्ड और एक राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने की
तैयारी हो रही है। गुजरात सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे समारोह में 11,223 दिव्यांगों को तकरीबन 17,000 उपयोगी उपकरण दिए जाने हैं।
गुरूवार
को अपनी योजना के बारे में बताते हुए आयोजकों ने कहा कि व्हीलचेयर पर बैठे लोगों
की उस अधिकतम संख्या का विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा जो सामुहिक रूप से किसी चित्र
या लोगो का निर्माण कर सकें। पूर्व में ये रिकार्ड अमेरिका के नाम है जहां 2010 में व्हील चेयर पर बैठे 346 दिव्यांगों ने ये कारनाम दोहराया था। आयोजन
समिति के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के मौके पर
व्हीलचेयर पर बैठे एक हजार दिव्यांग गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल होने
की मुहिम का हिस्सा होंगे।
तकरीबन 1000
बधिर लोगों को सुनने की मशीन उपलब्ध कराके एक दूसरा रिकार्ड भी बनाया जाएगा। इससे
पहले इस तरह का रिकार्ड ऑस्ट्रेलिया में बनाया गया था। एक ही आयोजन स्थल पर 1500 दीपों को एक साथ प्रज्जवलित कर तीसरा
विश्व रिकार्ड बनाने की भी तैयारी है।
आयोजन
को देखने के लिए गिनिज वर्ल्ड रिकार्ड के अधिकारी भी समारोह स्थल पर मौजुद होंगे।
कार्यक्रम को भारत सरकार के सुगम्य भारत अभियान से प्रेरित माना जा रहा है।
लाभार्थियों को उपयोगी उपकरण दिए जाने के अलावा दिव्यांगो के सशक्तिकरण के लिए दिए
जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत मिलने वाली विभिन्न राशियों के चेक भी प्रदान
किए जाएंगे। केंद्रीय समाज कल्याण एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत भी आयोजन में शिरकत
करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें