मंगलवार, 27 सितंबर 2016

ऑपरेशन 'स्पेशल 26'


उधमसिंहनगर- कहते हैं इंसानी दिमाग से खतरनाक कोई चीज है ही नहीं...लूट,चोरी,डाका,धोखे और फरेब के आपने न जाने अबतक कितने किस्से सुने होंगे...और देखे होंगे...पर इंसानी दिमाग के फितूर की ये कहानी सुनकर आप दंग रह जाएंगे| क्योंकि, बदमाशों ने घर का दरवाजा खुलवाने के लिए अपना परिचय, बतौर इनकम टैक्स अधिकारी दिया था, परिवार कारोबारी था, इसलिए इस महकमें से इनका पाला आए दिन पड़ता रहता था।
फिर क्या था, इनकम टैक्स विभाग का नाम सुनने के बाद, घरवालों ने जैसे ही दरवाजा खोला..लुटेरों ने हथियार के दम पर वहां मौजूद सभी लोगों को कब्जे में कर लिया...और तकरीबन घंटे भर लूटपाट मचाने के बाद आराम से फरार हो गए...बताया जा रहा है कि, करीब दर्जन भर लुटेरों ने कारोबारी के घर से तकरीबन 50 लाख रुपये लूटे।
फिलहाल चश्मदीदों की निशानदेही पर पुलिस ने..उन बदमाशों का स्केच जारी कर दिया है और सरगर्मी से लुटेरों की तलाश में जुट गई है, लेकिन, बिल्कुल फिल्मी तर्ज पर अंजाम दिए गए लूट की इस वारदात ने पुलिस के भी होश उड़ा कर रख दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: