पिछले 24 घंटे से जारी चाचा-भतीजे के विवाद में मुलायम सिंह यादव के दखल के बाद, अब समाजवादी पार्टी के भीतर मचा बवाल थम गया है। भाई शिवपाल यादव और बेटे अखिलेश से बात-चीत के बाद, मुलायम सिंह ने लखनऊ में पार्टी दफ्तर पहुंचकर...शिवपाल को खोया सम्मान वापस दिलाने और बर्खास्त मंत्री को दोबारा बहाल करने का ऐलान कर दिया...और शाम होते-होते बेटे अखिलेश ने भी पिता के फैसले को अमल में लाते हुए...ट्विट कर इसकी जानकारी आम कर दी।
इससे पहले सीएम अखिलेश यादव ने कई बार अपने दर्द को भी इशारों-इशारों में बयां करने की कोशिश की...लेकिन, फिलहाल, शिवपाल की सरकार में दोबारा वापसी ही मुलायम के लिए अहम साबित हुई....बहरहाल, सूबे में होने वाले चुनाव को देखते हुए....परिवार का यह विवाद...पार्टी के लिए भी किसी लिहाज से शुभ नहीं माना जा रहा था...लेकिन, डैमेज कंट्रोल कर मुलायम सिंह यादव ने फिलहाल...टकराव को खत्म करने की कोशिश की है।
बताया जा रहा है कि, डैमेज कंट्रोल के लिए मुलायम सिंह यादव ने उन चार फॉर्मुले को भी अमल में लाया है...जिसकी चर्चा लगातार की जा रही थी...इस फॉर्मुले के तहत...शिवपाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद भी...टिकट बंटवारे में अखिलेश की भूमिका को भी तव्वजो दिए जाने की बात कही जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें