![]() |
| Photo Courtesy : Daily Pakistan |
इस्लामाबाद : भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनर पाकिस्तान
में टीवी, रेडियो और
अन्य इलेक्ट्रानिक संचार माध्यमों पर भारतीय कार्यक्रमों के प्रसारण पर पूरी तरह
से रोक लगा दी गई है। पाकिस्तान की इलेक्ट्रानिक मीडिया रेगुलेशन अथॉरिटी (PEMRA)
ने बुधवार को हुई बैठक में ये फैसला लिया। बैठक के बाद
पीईएमआरए ने एक बयान जारी कर इस फैसले की जानकारी दी। भारतीय कायक्रमों पर बैन का
यह फैसला 21 अक्टूबर दोपहर तीन बजे से प्रभावी होगा।
इस फैसले के प्रभावी होने
के बाद किसी भी तरह के भारतीय कंटेंट का प्रसारण नहीं हो होगा। पाकिस्तान की सरकार
ने भारत द्वारा पाकिस्तानी कार्यक्रमों को लेकर कड़े फैसले के बाद भारतीय कंटेंट
पर रोक लगाने का सुझाव दिया था। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
की जाएगी। ये बैन पाकिस्तान में केबल, रेडियो सभी तरह के माध्यमों पर लागू होगा।
इससे पहले 31 अगस्त को PEMRA ने ऐलान किया था कि जो चैनल अनुमति के दायरे से बाहर जाकर
विदेशी कंटेंट प्रसारित कर रहे हैं या अवैध डीटीएच सेट बेच रहे हैं उनके खिलाफ
कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि भारतीय
सेना के नियंत्रण रेखा के पार जाकर पाकिस्तान के इलाके
में आतंकियों के लांचिंग पैड्स को नष्ट करने के लिए की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद
सीमा पर लगातार पाकिस्तान की ओर से सीज फायर का उल्लंघन हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें