![]() |
| Pic Courtesy : The Indian Express |
नई दिल्ली: कांग्रेस
के नेतृत्व में यूपीए की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक के कांग्रेस
के दावों की पोल खोलते हुए भारतीय सेना के पूर्व सैन्य महानिदेशक (आपरेशंस) ले.
जनरल विनोद भाटिया ने स्पष्ट किया कि यूपीए सरकार के दौरान कोई सर्जिकल स्ट्राइक
या लक्ष्यभेदी हमला नहीं हुआ था। तत्कालीन डीजीएमओ ने एक निजी टेलिविजन चैनल से
बात करते हुए स्पष्ट किया कि यूपीए कार्यकाल में 2013-14 में
कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई थी।
भारतीय सेना के पूर्व
डीजीएमओ ले. जनरल विनोद भाटिया ने कहा कि पहले क्रॉस बॉर्डर ऑपरेशन हुए जिसमें कोई
ज्यादा सोच विचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा, “आप उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक नहीं कह सकते हैं।
सर्जिकल स्ट्राइक और उन एक्शन में कोई तुलना नहीं की जा सकती है। दोनों में बहुत
अंतर होता है”।
उन्होंने कहा कि दोनों की प्लानिंग और दोनों के परिणामों में भी बहुत अंतर होता
है। सेना की कार्रवाई के जानकार यह कहते हैं कि कांग्रेस ने जो कहा वह 'बदला एक्शन' था, सर्जिकल
स्ट्राइक नहीं।
पूर्व डीजीएमओ ने कहा, पहले
जो स्ट्राइक हुए वह बहुत ही स्थानीय स्तर के थे, पहले
के स्ट्राइक को स्ट्राइक नहीं कहा जा सकता, वे
ऑपरेशन थे। उनमें ज्यादा विचार विमर्श नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सीमा पर
सेना के चार महत्वपूर्ण काम होते हैं। पहला नियंत्रण रेखा को मैंनटेन करना, दूसरा
भारतीय सीमाओं की रक्षा करना, तीसरा सीमापार से हो रही
आतंकी घुसपैठ को रोकना (काउंटर इनफिल्ट्रेशन), और
चौथा काम होता है कि अपनी दुश्मन सेना पर वर्चस्व बनाए रखना।
उल्लेखनीय है कि ले. जनरल
विनोद भाटिया 2012-2014 तक
भारतीय सेना के डीजीएमओ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के
दौरान सरकार के कई विभाग पूरी तरह से एक साथ आकर एक उद्देश्य के लिए काम करते हैं।
इससे पहले कांग्रेस पार्टी
के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्विटर हैंडल पर सर्जिकल स्ट्राइक पर एक बयान
जारी कर यूपीए सरकार के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था ,यह
दावा किया था।
इतना ही नहीं श्री सुरजेवाला
ने कांग्रेस ने यूपीए के समय सीमा पार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की तारीखों का भी
खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया था कि सुरक्षा बलों ने 1 सितंबर 2011, 28 जुलाई 2013 और 14 जनवरी 2014 को इस
तरह की सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह
सुरजेवाला ने कहा कि परिपक्वता, सूझबूझ
और राष्ट्रीय सुरक्षा के हित के चलते इस तरह के दावों का जोर-शोर से प्रचार करने
से बची है। हमारा पूरा राजनीतिक नेतृत्व भारतीय सेना की कार्रवाई का समर्थन करता
है।
कांग्रेस का कथित सर्जिकल
स्ट्राइक
1) 1 अगस्त 2011 को
सीमा पार से आए आतंकियों ने हवलदार जयपाल सिंह अधिकारी और लांस नायक देवेंद्र सिंह
के सिर कलम कर दिया था। इसके जवाब में 1 सितंबर 2011 को
सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किया।
2) 8 जनवरी 2013 को
पाकिस्तानी सैनिकों ने लांस नायक हेमराज सिंह का सिर कलम कर दिया था और इसके जवाब
में भारतीय सेना ने 28 जुलाई 2013 को
सर्जिकल स्ट्राइक कर बदला लिया।
3) 6 अगस्त 2013 को पूंछ में पाकिस्तानी जवानों ने पांच भारतीय सैनिकों की हत्या की, जिसके जवाब में 14 जनवरी 2014 को सर्जिकल स्ट्राइक कर बदला लिया गया।
3) 6 अगस्त 2013 को पूंछ में पाकिस्तानी जवानों ने पांच भारतीय सैनिकों की हत्या की, जिसके जवाब में 14 जनवरी 2014 को सर्जिकल स्ट्राइक कर बदला लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें